पाकिस्तानी मूल का गेदंबाज था बुमराह का गुरु, गेंदबाज बोला - 'बुमराह को मैंने स्लोअर बॉल सिखाया....' क्लेम ने मचाया तहलका

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रती बुमराह की धीमी गेंदों की कला को निखारने में एक ऐसे खिलाड़ी का योगदान रहा, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहा.

Date Updated Last Updated : 11 March 2026, 10:29 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @Jaspritbumrah93 X account

नई दिल्ली: क्रिकेट में अक्सर यह माना जाता है कि महान खिलाड़ी अपनी कला खुद ही गढ़ते हैं, लेकिन कई बार उनके पीछे अनदेखे किरदार भी होते हैं. हाल ही में एक दिलचस्प दावा सामने आया है जिसमें कहा गया है कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रती बुमराह की धीमी गेंदों की कला को निखारने में एक ऐसे खिलाड़ी का योगदान रहा, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहा. वह खिलाड़ी किसी और मुल्क का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है. पाकिस्तान में जन्में एक एक खिलाड़ी का दावा है कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह की धीमी गेंदों को डालने की कला सुधारने का काम किया है. 

मैने बुमराह को सीखाया....

पाकिस्तान में जन्मे और यूएई के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज जहूर खान ने दावा किया है कि उन्होंने बुमराह को अपनी खास स्लोअर बॉल तकनीक समझाई थी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जहूर खान ने बताया कि यह घटना 2019 के इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान की है, जब कोविड के समय टूर्नामेंट का एक चरण यूएई में खेला गया था.

उस समय वह मुंबई इंडियंस के लिए नेट गेंदबाज के रूप में टीम के साथ जुड़े हुए थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात बुमराह से हुई और दोनों के बीच गेंदबाजी तकनीक को लेकर लंबी चर्चा हुई.

बुमराह के साथ तकनीक पर चर्चा

कुछ समय बाद जहूर खान और जसप्रीत बुमराह ने नेट्स में साथ गेंदबाजी की. जहूर के अनुसार, उसी दौरान बुमराह ने उनसे उनकी गेंद पकड़ने की तकनीक और ग्रिप के बारे में पूछा. जहूर ने उन्हें बताया कि उनकी स्लोअर बॉल का राज गेंद की पकड़ और हाथ की गति में छिपा है, जबकि गेंदबाजी एक्शन बिल्कुल सामान्य रहता है.

उन्होंने बुमराह को यह तकनीक दिखाते हुए कुछ गेंदें भी फेंकीं. जहूर के मुताबिक, बुमराह ने उस समय इस तरीके को काफी दिलचस्प बताया और इसे “अगले स्तर की चीज” कहा.

बड़े खिलाड़ी की विनम्रता ने किया प्रभावित

जहूर खान ने यह भी कहा कि उनके लिए यह अनुभव खास इसलिए था क्योंकि एक विश्व स्तरीय गेंदबाज उनसे तकनीक के बारे में पूछ रहा था. उन्होंने बताया कि बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ी का सीखने के लिए उत्सुक होना उन्हें बेहद अच्छा लगा.

सम्बंधित खबर