'भारत अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहा....' इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना पूर्व पाक क्रिकेटर को नहीं आ रहा रास, उगल रहा जगर

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. हालांकि ये पाकिस्तान के कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है. इस कारण उनका कहना है कि भारत अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है.

Date Updated Last Updated : 03 March 2026, 09:19 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप अब अपने विजेता से महज दो कदम दूर है. टूर्नामेंट का अभियान काफी रोमांचक चल रहा है. सेमीफाइनल की चार टीमें मिल चुकी हैं, जिनमें इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और भारत के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा. इनमें से कोई दो टीम टूर्नामेंट के फाइनल में कदम रखेंगी. 

लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमीर ने एक बार फिर बयान देकर बहस को हवा दे दी है. भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद आमिर ने एक ओर तो संजू सैमसन की जमकर तारीफ की, वहीं दूसरी ओर उन्होंने भारतीय टीम के समग्र प्रदर्शन पर सवाल भी उठाए. आमिर का यह बयान भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के तुरंत बाद आया, जिससे क्रिकेट जगत में नई चर्चा तेज कर दिया है.

सैमसन की पारी पर खुलकर तारीफ

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद आमिर को भारत का सेमीफाइनल में जाना कुछ रास नहीं आ रहा है. हालांकि उसके बाद भी उन्होंने भारत के जीतने के बाद स्वीकारा कि संजू सैमसन ने इस मैच में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली. 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए जिस कारण टीम 19.2 ओवर में जीत कर सेमीफाइनल में पहुंच गई. आमिर के मुताबिक, करो या मरो जैसे मुकाबले में इस तरह का प्रदर्शन खास महत्व रखता है.

टीम इंडिया के प्रदर्शन पर उठाए सवाल

हालांकि तारीफ के बावजूद आमिर का मानना है कि भारत अभी भी अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहा है. अपने बयान के दौरान उन्होंने फील्डिंग में की गई गलतियों और छोड़े गए कैच का भी जिक्र किया. साथ ही कहा कि जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज मैच में किफायती साबित नहीं हुआ. बाकि सभी गेंदबाजों की खूब कुटाई हुई. इस कारण पूरी टीम एक ही गेंदबाज पर निर्भर दिखी. 

भारत की जीत के बाद ट्रोलिंग का शिकार हुए थे आमिर

1 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर अंतिम चार में अपनी जगह बनाई है. इस जीत के बाद आमिर, जिन्होंने पहले भविष्यवाणी की थी कि भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगा, सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हुए. हालांकि, उन्होंने अपने विश्लेषण से पूरी तरह पीछे हटने से इनकार कर दिया.

5 मार्च को इंग्लैंड के साथ भिड़ेगी टीम इंडिया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम की सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत होगी. यह अहम मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. 

सम्बंधित खबर