'बल्लेबाज समझ नहीं पाए....' लखनऊ के घर में RR का जलवा, कोच ने लखनऊ पिच की WACA के पिच से की तुलना

बीती शाम LSG और RR के बीच आईपीएल का 32वां मुकाबला खेला गया जिसमें आरआर ने शानदार जीत दर्ज कर की. लखनऊ सुपर जायंट्स अपने ही घरेलू मैदान की पिच को पढ़ने में नाकाम रही.

Date Updated Last Updated : 23 April 2026, 08:33 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: ANI

लखनऊ: बीती शाम LSG और RR के बीच आईपीएल का 32वां मुकाबला खेला गया जिसमें आरआर ने शानदार जीत दर्ज कर एलएसजी को उनके ही होम ग्राउंड पर 40 रनों की करारी शिकस्त दी. लखनऊ के एकाना स्टेडियम में घरेलू टीम के लिए हालात आसान होने चाहिए थे, लेकिन कहानी बिल्कुल उलट नजर आ रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स अपने ही घर में जूझती दिखी, जहां जीत की उम्मीद के बजाय लगातार हार ने टीम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालिया मुकाबले में एक छोटा लक्ष्य भी उनके लिए पहाड़ सा साबित हुआ, जिसने उनकी कमजोरियों को साफ उजागर कर दिया.

आईपीएल में आमतौर पर टीमें अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाती हैं, लेकिन IPL 2025 से LSG के लिए इकाना क्रिकेट स्टेडियम किसी चुनौती से कम नहीं रहा है. पिछले 10 मैचों में टीम सिर्फ दो बार ही जीत सकी है. ताजा मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 160 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई और 40 रन से हार गई.

पिच बनी सबसे बड़ी परेशानी

टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने हार के बाद माना कि खिलाड़ी पिच के स्वभाव को समझने में नाकाम रहे हैं. उनके मुताबिक यह विकेट भारत की सामान्य पिचों से अलग है, जहां अतिरिक्त गति और उछाल देखने को मिलती है.

WACA ग्राउंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां

लैंगर ने इस पिच की तुलना ऑस्ट्रेलिया के WACA Ground से की. उन्होंने कहा कि यहां गेंद तेजी से आती है और उछाल भी ज्यादा है, जिससे बल्लेबाजों को खासकर शॉर्ट गेंदों पर परेशानी हो रही है. टीम अब तक इस चुनौती के अनुसार खुद को ढाल नहीं पाई है. जिस कारण टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. 

गेदबाजों ने किया शानदार काम

हालांकि इस मुकाबले में टीम की बल्लेबाजी कमजोर रही, लेकिन गेंदबाजी में टीम ने दम दिखाया. मोहसीन खान, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव जैसे तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को 159 रन पर रोक दिया.

भविष्य को लेकर उम्मीद

लैंगर ने खास तौर पर मोहसिन खान और प्रिंस यादव की तारीफ करते हुए कहा कि ये खिलाड़ी भविष्य में भारत के लिए खेल सकते हैं. उनके अनुसार गेंदबाजी यूनिट मजबूत है, लेकिन टीम को बल्लेबाजी में सुधार करना होगा ताकि टीम घरेलू मैदान का फायदा उठाया जा सके.

सम्बंधित खबर