ईशान किशन को जीशान अंसारी ने दिया फायरिंग सेंड-ऑफ, SRH प्रैक्टिस में भड़की आग

IPL 2026 की तैयारियों के बीच सनराइजर्स हैदराबाद कार्यवाही कप्तान और गेंदबाज के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. अभ्यास मैच के दौरान जीशान अंसारी की गेंद पर आउट होने के बाद उनसे बहस करते नजर आए.

Date Updated Last Updated : 22 March 2026, 09:47 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X (@spideypant_)

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप से एक दिलचस्प और हल्की विवादित घटना सामने आई है, जहां अभ्यास मैच के दौरान कप्तान और गेंदबाज के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. यह घटना टीम के अंदर प्रतिस्पर्धा और आक्रामकता दोनों को दर्शाती है.

ईशान किशन, जो फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान हैं, अभ्यास मैच के दौरान जीशान अंसारी की गेंद पर आउट होने के बाद उनसे बहस करते नजर आए. यह वाकया दूसरी पारी के आठवें ओवर में हुआ, जब किशन आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे.

मैदान पर ईशान-जीशान के बीच हुआ टकराव

ईशान किशन ने शुरुआत में स्पिनर पर दबाव बनाते हुए लगातार चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके जड़े. लेकिन अगली ही गेंद पर जीशान ने उन्हें चकमा देते हुए आउट कर दिया. कैच आउट होने के बाद गेंदबाज ने आक्रामक अंदाज में प्रतिक्रिया दी. जीशान ने ईशान को आउट करने के बाद गुस्से में किशन को जाने को कहा. लेकिन ईशान ने बात संभालते हुए हंसकर इसे टाल दिया. 

कप्तानी की जिम्मेदारी

इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों में किशन सनराइजर्स हैदराबादा की कप्तानी कर रहे हैं. नियमित कप्तान पैट कमिंस चोटिल होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं, जिसके चलते टीम ने यह जिम्मेदारी किशन को सौंपी है. वहीं अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है.

कमिंस की चोट का असर

कमिंस लोअर बैक स्ट्रेन से जूझ रहे हैं और इसी वजह से वे कुछ मैचों से बाहर रहेंगे. इससे पहले भी वह एशेज सीरीज और टी20 विश्व कप के बड़े हिस्से से दूर रहे थे. हालांकि, टीम ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह कब तक वापसी करेंगे.

किशन का शानदार फॉर्म

हाल के समय में किशन का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है. उन्होंने टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई और नौ मैचों में कुल 317 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत और स्ट्राइक रेट दोनों ही बेहतरीन रहा, जिससे उनकी बल्लेबाजी की निरंतरता साफ दिखती है.

सम्बंधित खबर