IPL 2026: हर्षित राणा IPL 2026 से OUT! ये 3 अनसोल्ड तेज गेंदबाज ले सकते हैं हर्षित की जगह

IPL 2026 शुरु होने से पहले ही कोलकाता नाईट राइडर्स को बड़ा झटका लग गया है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.

Date Updated Last Updated : 14 March 2026, 03:40 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @itsankitpoddar & @Vipintiwari952 X account

नई दिल्ली: IPL 2026 शुरु होने से पहले ही कोलकाता नाईट राइडर्स को बड़ा झटका लग गया है. दरअसल टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. हर्षित, जो हाल के सालों में केकेआर के गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा रहे हैं, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत के एक अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. उसके बाद से वह क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. अब रिपोर्ट्स है कि वह आईपीएल 2026 सीजन में खेलने के लिए समय पर ठीक नहीं हो पाएंगे.

जिसके  बाद केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल कर लिया है, लेकिन टीम में संतुलन बनाए रखने के लिए उन्हें अभी भी एक घरेलू भारतीय तेज गेंदबाज की जरूरत है. तो यहां पर हम आपको ऐसे 3 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि  केकेआर में हर्षित राणा को रिप्लेस कर सकते हैं- 

1. आकाश मधवाल

इस सूची में सबसे पहला नाम आकाश मधवाल का है जिन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के साथ प्रसिद्धि हासिल की थी. आकाश  मौजूदा समय में बिना टीम वाले सबसे चर्चित खिलाड़ी हैं. मधवाल आईपीएल 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रहे. जिन्हें अब हर्षित राणा के सटीक रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. 

बता दें आकाश मधवाल ने अपने आईपीएल करियर में अब तक मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए 17 मैच खेले हैं और 25.65 की औसत से 23 विकेट लिए हैं. 

2. सिमरजीत सिंह

आकाश मधवाल के बाद अब इस सूची में दूसरा नाम घरेलू क्रिकेट के अनुभवी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह का है. सिमरजीत अपनी तेज गेंदबाज़ी और उछाल का भरपूर लाभ उठाने के लिए जाने जाते हैं.  सिमरजीत की ये खूबियां हर्षित राणा से काफी मिलती-जुलती हैं. इसलिए सिमरजीत को भी हर्षित के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. 

सिमर भी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्सन में अनसोल्ड रहे थे.
बता दें सिमरजीत सिंह ने आईपीएल में अब तक 14 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 11 विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/26 रहा है. 

3. चेतन सकारिया

अगर केकेआर अपनी गेंदबाजी में विविधता लाना चाहता है, तो युवा बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज चेतन सकारिया एक आदर्श विकल्प हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में, सकारिया केकेआर की मुख्य भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की मौजूद कमी को पूरा कर सकते हैं. सकारिया के पास कई तरह की गेंदबाजी तकनीकें हैं, जिनमें एक बेहतरीन धीमी गेंद और नई गेंद को स्विंग कराने की क्षमता शामिल है

चेतन सकारिया ने 2021 में आईपीएल में पदार्पण करने के बाद से दिल्ली कैपिटल्स (डीसी), राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलते हुए 20 मैचों में 20 विकेट लिए हैं.

सम्बंधित खबर