चेन्नई: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड में भारत और जिम्बाब्वे के बीच एक अहम मैच में भारत ने 72 रनों से जीच हासिल की. इसके साथ ही भारत अब बस सेमीफाइनल से एक जीत दूर है. भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करते हुए भारत ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की खूब धुनाई की. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दी. सैमसन 24 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अभिषेक और ईशान किशन ने पारी को संभाला. अभिषेक ने 30 गेंदों पर 55 रन बनाए, जबकि किशन ने तेज 38 रन बनाए.
मध्यक्रम में ईशान किशन (38) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (33) ने रनों की गति को बनाए रखा. सूर्या के 15वें ओवर में आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए मात्र 23 गेंदों में 84 रनों की अविजित और विस्फोटक साझेदारी कर जिम्बाब्वे को मैच से बाहर कर दिया. हार्दिक ने 23 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने मात्र 14 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
257 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी. हालांकि, ओपनर ब्रायन बेनेट ने हार नहीं मानी और अंत तक लड़ते रहे. उन्होंने 59 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला. कप्तान सिकंदर रजा ने 30 और मारुमानी ने 20 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए. अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती को भी एक-एक सफलता मिली.
भारत की Playing 11:
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, और अर्शदीप सिंह
तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़राबानी, और रिचर्ड नगारवा