T20 World Cup 2026: जानिए कब और कहां देख सकते हैं भारत-जिम्बाब्वे का अहम मैच, कल हारने वाली टीम होगी सेमीफाइनल की रेस से बाहर

सुपर 8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका मिली हार के बाद अब अब सूर्य कुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने अगले मैच में पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी.

Date Updated Last Updated : 25 February 2026, 03:26 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Salam Hindustan

चेन्नई: सुपर 8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका मिली हार के बाद अब अब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपने अगले मैच में पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी. कल भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर 8 का दूसरा मुकाबला खेला जाना है.

चेपॉक में होने वाले इस मैच में भारत अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरा चाहेगी. ताकि मैच में किसी भी प्रकार की गलती की गुंजाइश न रहे, क्योंकि भारत के लिए ये करो या मरो वाला मैच है. अगर भारत इस मैच को अपने नाम करन में असफल रहा तो टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर जाएगी. 

हारने वाली टीम होगी सेमीफाइनल की रेस से बाहर 

बता दें कल का मैच सेमीफाइल की दृष्टिकोम से काफी अहम है. क्योंकि दोनों ही टीमें अपना पहला सुपर 8 का मुकाबला हारकर आ रही हैं. तो ऐसे में कल जो भी टीम मैच हारती है उसके विश्व कप सफर पर विराम लग जाएगा. 

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से मात दी थी तो वहीं जिम्बाब्वे को दक्षिण अफ्रीका ने 107 रनों से हराया था. ऐसे में कल जो भी टीम हारती है वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. इस कारण फैंस इस मैच के लिए काफी उत्साहित है. तो आईए जानते हैं फैंस कब, कहां और कैसे इस मैच का लुत्फ उठ  सकते हैं. 

सुपर 8 में IND vs ZIM कब कहां खेला जाएगा?

कल यानी की गुरुवार को IND vs ZIM का मैच चेन्नई के एमए ​​चिदंबरम स्टेडियम अर्थात चेपॉक में खेला जाएगा.

IND vs ZIM मैच कितने बजे से शुरु होगा?

दोनों टीमों के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा.

IND vs ZIM मैच का टॉस कितने बजे होगा?

IND vs ZIM मैच का टॉस भारतीय समयानुसार 6.30  बजे होगा.

कहां देख सकते हैं IND vs ZIM मैच?

IND vs ZIM मैच फ्री में दूरदर्शन स्पोर्ट्स और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा.

IND vs ZIM मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

IND vs ZIM मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर होगी.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए IND vs ZIM टीमें

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर),  हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), डायोन मायर्स, रायन बर्ल,  ताशिंगा मुसेकिवा, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी. वेलिंगटन मसाकाद्जा, बेन कुरेन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा.

सम्बंधित खबर