IND vs ZIM T20 World Cup 2026: रिंकू सिंह को लेकर आई गुड न्यूज, जिम्बाब्वे के खिलाफ होंगे टीम का हिस्सा

चेन्नई में होने वाले भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच से पहले टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर आ रही है. दरअसल भारतीय कोच ने जानकारी दी है कि टीम के फिनिशर रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे.

Date Updated Last Updated : 25 February 2026, 04:16 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @CricCrazyJohns X account

चेन्नई: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की स्थिती पहले ही ठीक नहीं चल रही है. इसी दौरान खबर आई थी कि टीम के फिनिशर रिंकू सिंह कल जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. जिस कारण फैंस चिंता में थे लेकिन अब फैंस के माथे से चिंता की लकीर हट गई है, क्योंकि अब रिंकू को लेकर अपडेट आई है कि वह आगामी मुकाबले में टीम का हिस्सा होंगे. 

रिंकू को अपने पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद मंगलवार शाम चेन्नई स्थित भारतीय शिविर छोड़कर घर लौटना पड़ा था. जानकारी के अनुसार, उनके पिता लिवर कैंसर के चौथे चरण से जूझ रहे हैं और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. हालांकि, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि रिंकू बुधवार शाम तक टीम में वापस आ जाएंगे. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट के सभी मैच खेले हैं.

रिंकू की वापसी से उम्मीदें

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले भारतीय बल्लेबाजी कोच ने भारतीय फैंस को खुशखबरी दी. कोच सीतांशु कोटक ने कहा कि पारिवारिक परिस्थिति के कारण रिंकू को जाना पड़ा था. हालांकि अब वह अगले मैच के लिए उपलब्ध हैं. सुपर 8 के दूसरे मुकाबले से पहले उनकी मौजूदगी मध्यक्रम को मजबूती दे सकती है.

टीम पर बढ़ता दबाव

मौजूदा चैंपियन भारत को अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार से टीम का नेट रन रेट (-3.80) काफी गिर गया है. ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम को बड़ी जीत दर्ज करनी होगी ताकी टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहे. 

शीर्ष बल्लेबाजी क्रम की चिंता

भारत की सबसे बड़ी समस्या सलामी बल्लेबाजों और तीसरे नंबर की बल्लेबाजी को लेकर है. घरेलू सीरीज में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन विश्व कप में अभिषेक की फॉर्म चिंता का विषय बन गई है. पेट संक्रमण के बाद उनकी लय प्रभावित दिख रही है.

चार मैचों में महज 15 रन, 3.75 का औसत और 75 का स्ट्राइक रेट उनके कद के बल्लेबाज के अनुरूप नहीं है. टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि अहम मुकाबले से पहले शीर्ष क्रम अपनी लय हासिल करेगा, ताकि भारत टूर्नामेंट में मजबूत वापसी कर सके.

सम्बंधित खबर

Recent News