नई दिल्ली: भारत में क्रिकेट केवल खेल नहीं बल्कि लोगों के लिए यह किसी उत्सव से कम नहीं है. किसी भी आईसीसी इवेंट को भारत में त्योहार की तरह मनाते हैं. ऐसे में इस टी20 विश्व कप में भारत का सेमीफाइनल में पहुंचा क्रिकेट फैंस के लिए बहुत बड़ी बात है. इसी कड़ी में भारत ने एक बार फिर से सेमीफाइनल में पहुंच कर करोड़ो फैंस को खुशी पहुंचा दी है. जिसमें सबसे बड़ा योगदान संजू सैमसन का रहा है.
संजू सैमसन ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और टीम को निर्णायक परिणाम तक पहुंचाया. जिस कारण चारों ओर संजू सैमसन की ही चर्चा हो रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन की शानदार पारी की जमकर तारीफ की, जिसकी बदौलत टीम टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई.
कल संजू सैमसन की करिश्माई पारी के बाद चारों ओर संजू ही छाए हुए हैं. पूरा देश संजू के तारीफों के कसीदे पढ़ रहा है. इस दौरान कांग्रेस के सांदस शशि थरूर ने संजू सैमसन की तारीफ करते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि 'आज वेस्ट इंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में @IamSanjuSamson की शानदार पारी के बाद मुझे उन पर बेहद गर्व और राहत महसूस हो रही है.'
Bursting with pride and relief for @IamSanjuSamson after his superlative innings in today’s virtual quarterfinal against the WestIndies. I had suffered for him as earlier setbacks saw him lose his place in the side. Today he showed the world why he deserved to be there in the… pic.twitter.com/Tf8T8UytnG
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) March 1, 2026
यह सिलसिला यहीं नहीं रुका बल्कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी टीम को समीफाइनल में पहुंचने की बधाई दी साथ ही सैमसन की तारीफ की. क्रीज पर संजू सैमसन की मौजूदगी और उनकी सूझ बूझ से ही भारत को जीत मिली है.
Semi-final spot on the line, and the boys handled it beautifully!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 1, 2026
Handling the final overs well in both innings gave us the edge. Sanju Samson’s calm presence at the crease was wonderful to watch. That kind of presence lifts a side.
Brilliant effort from everyone. On to the… https://t.co/Y5874i9v2d