IND vs NZ Final: 'फाइनल में भारत नहीं, न्यूजीलैंड जीतेगा...' आमिर ने की नई भविष्यवाणी, ट्रोलर्स ने फिर लगाया निशाना

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले क्रिकेट जगत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ अपनी भविष्यवाणी कर दी है.

Date Updated Last Updated : 08 March 2026, 02:03 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @IMManu_18 X account & BCCI

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले क्रिकेट जगत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ अपनी भविष्यवाणी कर दी है. जिसके बाद अब वह एक बार फिर से ट्रोलर्स का निशाना बन चुके हैं.  

उनके अनुसार न्यूजीलैंड खिताब की प्रबल दावेदार है. आमिर का मानना है कि टूर्नामेंट में भारत ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन फाइनल में कीवी टीम ज्यादा संतुलित नजर आती है.

फाइनल नहीं जीतेगा भारत...

दरअसल पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर अक्सर अपनी उल जूलूल टिप्पणियों के लिए चर्चाओं में रहते हैं. अब उन्होंने एक बार फिर से अपनी बकवास भविष्वाणी की है. आमिर ने कहा कि इस भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत नहीं बल्कि फाइनल मुकाबला जीतेगी. उनके अनुसार न्यूजीलैंड भारत की अपेक्षा में ज्यादा संतुलित है. 

इससे पहले भी कर चुके हैं भविष्यवाणी

यह पहली बार नहीं जब मोहम्मद आमीर  ने भारत के खिलाफ कोई भविष्यवाणी की है. इससे पहले भी वह ऐसा कई बार कर चुके हैं. वह अक्सर ही भारत के खिलाफ अपनी भविष्यवाणियों को लेकर चर्चा में रहे हैं.

उन्होंने सुपर-8 चरण में वेस्टइंडीज और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार की भविष्यवाणी की थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम दोनों मुकाबले जीतने में सफल रही. अब आमिर का कहना है कि फाइनल में भारत का सामना मजबूत न्यूजीलैंड से होगा और यहां बाजी कीवी टीम के पक्ष में जा सकती है.

न्यूजीलैंड की टीमवर्क पर भरोसा

आमिर के मुताबिक न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में एकजुट टीम के रूप में खेला है. उनका मानना है कि कीवी टीम का संतुलन और सामूहिक प्रदर्शन उसे फाइनल में बढ़त दिला सकता है.

भारत की जीत में दो खिलाड़ियों की भूमिका

पूर्व पाक गेंदबाज का कहना है कि भारत की हालिया जीतों में दो खिलाड़ियों की भूमिका बेहद अहम रही है. उन्होंने खास तौर पर जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन के प्रदर्शन की सराहना की. आमिर का मानना है कि टीम की सफलता काफी हद तक इन दोनों खिलाड़ियों पर निर्भर दिखाई दे रही है.

गेंदबाजी विभाग पर सवाल

आमिर ने कहा कि न्यूजीलैंड की गेंदबाजी इस समय शानदार लय में है, जबकि भारत की गेंदबाजी बुमराह पर काफी ज्यादा निर्भर नजर आती है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ भारतीय गेंदबाज हाल के मैचों में संघर्ष करते दिखाई दिए हैं.

सम्बंधित खबर