नई दिल्ली: टी20 विश्व कप का सुपर 8 स्टेज अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. भारत वेस्टइंडीज मैच के बाद टूर्नामेंट को अपने सभी सेमीफाइनलिस्ट मिल जाएगा. आज शाम को होने वाला यह मैच भारत और वेस्टइंडीज के लिए आर या पारी की कहानी होगी.
सूर्य कुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इस मैच को किसी भी कीमत पर अपने नाम करने की कोशिश करेगी, ताकि टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सके. इस कारण कप्तान अपने बेस्ट कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान सूर्या कैरेबियन टीम के सामने प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव करेंगे.
कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पुरानी सलामी जोड़ी को एक बार फिर से मैदान पर उतारना चाहेंगे. यानी कि वह अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को मैदान पर पारी की शुरुआत के लिए बुला सकते हैं. भारत ने संजू सैमसन की वापसी के साथ अपनी पुरानी ओपनिंग जोड़ी को फिर से मौका दिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ भी कप्तान अपनी इसी सलामी जोड़ के साथ गए थे.
संजू के शामिल होने से लेफ्टी राइटी का कॉम्बिनेशन बना जिससे बल्लेबाजी में काफी स्थिरता आई है. साथ ही अभिषेक शर्मा की भी फॉर्म वापसी हो चुकी है. उन्होंने पिछले मैच में कई पारियों की निराशा के बाद अर्धशतक जड़ा था. वहीं संजू भी पॉजिटिव इंटेंट से बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं.
सैमसन के पारी की शुरुआत करने की स्थिती में बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन को तीसरे पायदान पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है, जहां उनकी भूमिका और अहम हो जाती है. इसके बाद चौथे नंबर कप्तान सूर्या बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं.
इसके अलावा पांचवें और छठवें नंबर पर क्रमशः ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. तिलक वर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया मैच में अपने पुराने लय में नजर आए थे.
बल्लेबाजों के अलावा अब अगर गेंदबाजों की बात करें तो गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी. यॉर्कर किंग कहे जाने वाले बुमराह किसी भी परिस्थिती में विकेट निकालने में सक्षम हैं. उनके अलावा अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाज मेहमान टीम के रनों पर अंकुश लगाएंगे.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल , वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह।
वेस्ट इंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान) (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ