IPL 2026: RCB से हार के बाद हार्दिक पांड्या का फूटा गुस्सा! प्लेऑफ से बाहर होते ही खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो

रविवार को RCB के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद प्तान हार्दिक पंड्या ने कुछ ऐसा किया, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल शुरू हो गई है.

Date Updated Last Updated : 11 May 2026, 10:22 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X @CricketCentrl

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार 10 मई को मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 2 विकेट से हार मिली. इस हार के साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो गई है. हार के तुरंत बाद कप्तान हार्दिक पंड्या सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए.

इंस्टाग्राम पर अनफॉलो का मामला

हार्दिक पंड्या इस मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे. मैच खत्म होते ही हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस के आधिकारिक अकाउंट को अनफॉलो कर दिया. उनकी फॉलोइंग लिस्ट 151 से घटकर 150 रह गई. 

इसकी स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं और फैन्स में नाराजगी की अफवाहें फैलने लगी. हालांकि कुछ मिनट बाद ही उनकी फॉलोइंग लिस्ट फिर से 151 हो गई और मुंबई इंडियंस का अकाउंट दोबारा दिखने लगा. अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ तकनीकी गड़बड़ी थी या हार के बाद हार्दिक की नाराजगी झलक गई.

कप्तानी को लेकर पहले से विवाद

हार्दिक पंड्या को IPL 2024 से पहले रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई थी. इस फैसले का कई फैन्स ने विरोध किया था. तब से टीम की हर हार और हार्दिक के हर फैसले पर सोशल मीडिया पर बहस होती रही है.

इस सीजन का निराशाजनक प्रदर्शन

आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या दोनों के लिए अच्छा नहीं रहा. टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. हार्दिक का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने 8 मैचों में 146 रन बनाए और 4 विकेट लिए. पीठ की समस्या के कारण वे तीन मैच नहीं खेल पाए. उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी की. पिता बनने के बावजूद सूर्या टीम के साथ रहे और जिम्मेदारी संभाली.

अभी तक न तो हार्दिक पंड्या और न ही मुंबई इंडियंस की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान आया है. ऐसे में इसे फिलहाल सोशल मीडिया की अटकल ही माना जा रहा है, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन और हार्दिक को लेकर पहले से चली आ रही बहस के कारण यह खबर तेजी से वायरल हो गई. फैन्स अब इंतजार कर रहे हैं कि क्या हार्दिक या टीम इस मुद्दे पर कुछ स्पष्ट करते हैं या नहीं.

सम्बंधित खबर