IND VS ENG: 'शर्मा जी के सारे बेटे लायक नहीं होते...', अभिषेक शर्मा के फिर फ्लॉप होने पर भड़के फैंस

अभिषेक शर्मा ने सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में सिर्फ 7 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अभिषेक शर्मा के आउट होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा.

Date Updated Last Updated : 05 March 2026, 08:47 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X

मुंबई: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का संघर्ष जारी है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे अहम मुकाबले में उनसे तेज और बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह एक बार फिर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरें.

शुरुआती ओवरों में उन्होंने इंग्लिश गेंदबाज के खिलाफ दो आकर्षक चौके जरूर लगाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए. लय में दिखने के बावजूद एक गलत शॉट ने उनकी पारी का अंत कर दिया और भारत को शुरुआती झटका लगा.

9 रन बनाकर आउट हुए अभिषेक

अभिषेक शर्मा ने सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में सिर्फ 7 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अभिषेक शर्मा के आउट होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. यूजर्स ने तरह-तरह के मीम्स बनाकर अपना गुस्सा जाहिर किया.

अभिषेक का संघर्ष जारी

भारत-श्रीलंका में जारी टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. शुरूआती तीन मैचों में अभिषेक अपना खाता भी नहीं खोल पाए. ग्रुप स्टेज में ही वह 'फूड पॉइजनिंग' से पीड़ित हो गए, जिसके चलते नामीबिया के खिलाफ उन्हें बाहर बैठना पड़ा. इसके बाद उन्होंने वापसी की और उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 और वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 10 रन ही बना सके.

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

सोशम मीडिया पर एक यूजर्स ने लिखा कि सारे शर्मा जी के बेटे लायक नहीं होते... कुछ अभिषेक शर्मा जैसे नालायक भी होते हैं. वहीं, दूसरे यूजर्स ने लिखा कि अरे अभिषेक शर्मा भाई क्या हो तु भी... कतई ओवर कॉन्फिडेंस है तुम में यार... 

एक और यूजर्स ने लिखा कि अभिषेक शर्मा ने इंडियन क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कैम किया है. मैंने आज तक उससे बड़ा फ्रॉड नहीं देखा. एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि अभिषेक शर्मा भाई, तुम ऐसा नहीं कर सकते. तुमने पहले ही बाउंड्री मार ली थी. बहुत निराश हूं, यार. एक और यूजर्स ने अभिषेक शर्मा के बैटिंग सेंस पर सवाल खड़े किए और लिखा कि अभिषेक शर्मा की बैटिंग सेंस बहुत खराब है.

सम्बंधित खबर