नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में समय समय पर हमेशा ही दोस्ती की नई मिसाल देखने को मिल जाती है. ऐसी ही एक अनोखी दोस्ती भारत की युवा टी20 टीम में देखने को मिली. टी20 प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल की कहानी इसका बेहतरीन उदाहरण है. दोनों खिलाड़ियों ने साथ-साथ क्रिकेट का सफर शुरू किया और आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं.
पंजाब की घरेलू टीम से लेकर भारतीय टीम तक का सफर तय करने वाले दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के साथ लंबा सफर तय किया है. इस दौरान अब टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि लगातार तीन बार डक पर आउट होने के बाद उन्होंने सबसे शुभमन गिल को ही मैसेज किया था.
एक अवॉर्ड शो में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बीच हुई बातें फैंस का दिल जीत रही हैं. दरअसल एक अवॉर्ड शो में कप्तान शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या उन्होंने T20 World Cup से पहले अभिषेक को कोई सलाह दी थी.
तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज को मैं क्या ही सलाह दे सकता हूं. इस पर अभिषेक शर्मा ने कहा कि, 'लगातार तीन बार जीरो पर आउट होने के बाद मैंने उसे मैसेज किया और कहा कि मुझे अपना बल्ला दे दो, इससे पहले कि मैं कोई रिकॉर्ड बना दूं.'
When presenter asked Shubman if he gave any advice to Abhishek Sharma before T20I WC-
— Naina Dev (@NainaDev380254) March 21, 2026
SG- no.1 T20I batsman in the world ko kaun advice dega 😭😭
AS- maine hi message kia tha SG ko 3 duck ke baad ke mujhe bat dede, isse pehle koi aur record bann jae 😂 He said ke tu kar lega… pic.twitter.com/5zMiFpMism
दोनों दोस्तों की बात सुनकर प्रजेंटर भी हंस रही थीं. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने बताया कि गिल के पास सबसे अच्छे बल्ले हैं. जिस पर गिल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक अक्सर उनके ही बल्ले से खेलते हैं. अब दोनों का दोस्ती भरी ये बातें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में अभिषेक तीन बार शून्य पर आउट हुए, जिससे उनकी फॉर्म पर सवाल उठे. हालांकि, उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाकर आलोचनाओं का जवाब दिया और अपनी क्षमता साबित की.