तीसरा बार T20 WC 2026 जीतने के बाद बीसीसीआई ने दिया टीम इंडिया को इनाम, 131 करोड़ की मिलेगी नकद राशि

भारतीय टीम ने आठ मार्च को न्यूजीलैंड को T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में हराकर तीसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. जिससे खुश होकर बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को 131 करोड़ का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है.

Date Updated Last Updated : 10 March 2026, 03:46 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @ BCCI X account

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है. टीम ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप का तीसरा टाइटल अपने नाम किया. भारत ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बन गई है. अब टीम इंडिया को उनके इस अद्भुद कारनामें का इनाम दिया जा रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2026 टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के भारी भरकम नकद पुरस्कार की घोषणा की है. 

गौरतलब है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को लगभग रौंदते हुए 96 रनों से जीत दर्ज की थी.  

टीम इंडिया ने रचा इतिहास 

भारतीय टीम ने इस टी20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है. टीम क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनी, इसके साथ ही टीम इंडिया घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप जीतने वाली भी पहली टीम भी बन गई है.

आपाकी जानकारी के लिए बता दें भारत से पहले किसी भी टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब तीन बार अपने नाम नहीं किया है. इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए एक शानदार प्राइज मनी की घोषणा की. 

BCCI ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को दी बधाई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की. इसके साथ ही बीसीसीआई ने सबको बधाई देते हुए कहा कि, 'बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सहायक कर्मचारियों और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में उनकी निरंतर सफलता की कामना करता है.'

T20 WC 2024 में मिली थी इतनी राशि  

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम ने इससे पहले साल 2024 में भी ये खिताब अपने नाम किया था. बारबाडोस में मिली उस सफलता के बाद भी बीसीसीआई खिलाड़ियों पर महरबान हुई थी. बोर्ड ने उस बार टीम के लिए 125 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की थी.

सम्बंधित खबर