पापा सचिन तेंदुलकर के नक्शे कदम पर चल रहे अर्जुन, ऋषभ पंत से किया चौकाने वाला खुलासा

युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने अपने बल्ले को लेकर एक खुलासा किया. इस खुलासे ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के साथ-साथ सबको हैरान कर दिया. अब दोनो के बीच हुई ये रोचक बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 

Date Updated Last Updated : 19 March 2026, 03:39 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X (@LucknowIPL)

नई दिल्ली: IPL 2026 से पहले सभी ने अपनी तैयारियां पुख्ता शुरु कर दी हैं. सभी खिलाड़ी और टीम ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए तैयारिं शुरु कर दीं है. लेकिन इस अभ्यास सत्र के दौरान एक दिलचस्प बातचीत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 

इस बातचीत में युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने अपने बल्ले को लेकर एक खुलासा किया. इस खुलासे ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के साथ-साथ सबको हैरान कर दिया. अब दोनो के बीच हुई ये रोचक बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 

भारी बल्ले का राज

आईपीएल के अभ्यास सत्र के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत में जब पंत ने अर्जुन से पूछा कि इतने भारी बल्ले का क्या फायदा है, तो अर्जुन ने जवाब दिया कि उनके बल्ले का वजन 1220 ग्राम है, जो पंत के बल्ले से ज्यादा है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि वह 1200 ग्राम से हल्का बल्ला इस्तेमाल नहीं करते, जबकि उनके पिता सचिन तेंदुलकर इससे भी भारी बल्ला इस्तेमाल करते थे. 

अर्जुन ने इस दौरान यह भी कहा कि बस टाइमिंग सही होनी चाहिए. उनके इस जवाब ने साफ कर दिया कि उनके लिए तकनीक और आत्मविश्वास ज्यादा मायने रखते हैं. 

शादी के बाद भी अभ्यास जारी

अर्जुन ने अपनी प्रतिबद्धता का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी शादी के अगले ही दिन अभ्यास शुरू कर दिया था. उन्होंने यह भी साझा किया कि वह नियमित रूप से युवराज सिंह के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिससे उनकी तैयारी और मजबूत हो रही है. 

LSG में शामिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

26 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर इस आईपीएल सीजन मुंबई नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलते नजर आएंगे. IPL  2026 से पहले मुंबई इंडियंस से ट्रेड कर एलएसजी में शामिल किया गया है. इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मुकाबले खेल चुके हैं. एक बाएं हाथ के ऑलराउंडर के रूप में वह टीम को संतुलन प्रदान कर सकते हैं. 

पंत पर भी होंगी फैंस और मैनेजमेंट की निगाहें 

इस आईपीएल सीजन सबकी निगाहें लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर होगीय. पंत के सामने इस सीजन खुद को साबित करने की चुनौती है. पिछले सीजन में टीम प्लेऑफ तक का सफर भी तय नहीं कर पाई थी. ऐसे में इस बार उनसे बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है. 

सम्बंधित खबर