Petrol Diesel Rate Today: 4 जुलाई के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में कितना महंगा या सस्ता हुआ ईंधन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. 4 जुलाई के नए रेट जारी हो चुके हैं, वहीं सरकार ने कीमतों में राहत नहीं मिली. हालांकि कुछ जगहों पर मामूली बढ़ोतरी और कुछ शहरों में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई है.

Date Updated Last Updated : 04 July 2026, 10:08 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बड़ी राहत नहीं मिली है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल लगातार बना हुआ है कि जब कच्चा तेल सस्ता हो चुका है, तो आखिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्यों नहीं घट रही हैं. इसी बीच  सरकारी तेल कंपनियों ने 4 जुलाई के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं.

आज भी देश के अधिकांश शहरों में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, हालांकि कुछ जगहों पर मामूली बढ़ोतरी और कुछ शहरों में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई है. आइए जानते हैं आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल किस कीमत पर मिल रहा है और फिलहाल कीमतों में राहत मिलने की संभावना कितनी है.

4 जुलाई को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर है.

वहीं, नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है. हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपये और डीजल 98.25 रुपये प्रति लीटर है. लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

किन शहरों में बढ़े और कहां घटे पेट्रोल-डीजल के दाम?

आज कुछ शहरों में ईंधन की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है. पटना में पेट्रोल 1.18 रुपये महंगा होकर 114.55 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 1.13 रुपये बढ़कर 100.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत में 75 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यह 111.68 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. डीजल भी 76 पैसे महंगा होकर 99.56 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. दूसरी ओर भुवनेश्वर के लोगों को थोड़ी राहत मिली है. यहां पेट्रोल 1.52 रुपये सस्ता होकर 108.97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि डीजल की कीमत में 1.47 रुपये की कमी आई है और यह 100.68 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी क्यों नहीं घट रहे दाम?

हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट आई है. मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और अमेरिका तथा ईरान के बीच संघर्षविराम के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत लगभग 70 से 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गई है. कुछ समय पहले यही कीमत करीब 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी. ऐसे में आम लोगों को उम्मीद थी कि पेट्रोल और डीजल भी जल्द सस्ता होगा, लेकिन फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि तेल कंपनियां अभी उस कच्चे तेल का इस्तेमाल कर रही हैं, जिसे उन्होंने पहले ज्यादा कीमत पर खरीदा था.

सरकार ने क्या दी सफाई?

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया है कि अभी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तुरंत कटौती करना संभव नहीं है. उनके मुताबिक, फिलहाल पेट्रोल पंपों पर जो ईंधन बेचा जा रहा है, वह लगभग दो महीने पहले खरीदे गए कच्चे तेल से तैयार किया गया है. उस समय मिडिल ईस्ट में तनाव काफी अधिक था, जिसके कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंची थीं. इसके अलावा बीमा और माल ढुलाई का खर्च भी काफी बढ़ गया था.

 सरकार का कहना है कि जब तक महंगे दाम पर खरीदे गए कच्चे तेल का स्टॉक पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, तब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी राहत मिलने की संभावना कम है. ऐसे में आने वाले समय में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लंबे समय तक सस्ता बना रहता है, तभी उपभोक्ताओं को ईंधन की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है.

सम्बंधित खबर