वंदे भारत में खाना खाकर मां-बेटे की बिगड़ी हालत! सूजे चेहरे के साथ महिला का IRCTC पर गंभीर आरोप

एक महिला यात्री ने दावा किया है कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई, जिससे रेलवे की खानपान व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

Date Updated Last Updated : 02 April 2026, 11:03 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X (@AyushiS54377868)

नई दिल्ली: देश की प्रीमियम ट्रेन सेवाओं में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह तकनीक या रफ्तार नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर आरोप है. एक महिला यात्री ने दावा किया है कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई, जिससे रेलवे की खानपान व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

महिला की पहचान आयुषी सिंह के रूप में बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि 27 मार्च को वह वाराणसी से देवघर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में E1 कोच में सफर कर रही थीं. यात्रा के दौरान दोपहर का भोजन करने के कुछ ही समय बाद उन्हें सूजन और बेचैनी महसूस होने लगी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वही खाना खाने के बाद उनके दो साल की बेटे को भी स्वास्थ्य समस्या की शिकायत हो गई.

सोशल मीडिया पर मामला वायरल

आयुषी सिंह ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की, जहां उनकी पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है. उन्होंने अपने सूजे हुए चेहरे और होंठों की तस्वीरें डॉक्टर के पर्चे के साथ पोस्ट कीं और IRCTC और रेल मंत्रालय को टैग करते हुए चेतावनी दी कि अगर समय पर इलाज नहीं मिलता, तो स्थिति जानलेवा हो सकती थी.

IRCTC का आया जवाब

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए IRCTC ने अपने भोजन की गुणवत्ता का बचाव किया. संस्था ने कहा कि संबंधित ट्रेन में परोसे गए भोजन की जांच की गई और वह सेटिस्फेक्ट्री पाया गया. साथ ही यह भी बताया गया कि उसी दिन किसी अन्य यात्री ने भोजन से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई.

महिला की असहमति

हालांकि, आयुषी सिंह इस जवाब से संतुष्ट नहीं दिखीं. उन्होंने कहा कि भले ही अन्य यात्रियों को कोई समस्या नहीं हुई हो, लेकिन उन्हें और उनके बेटे को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सुबह जल्दी ट्रेन होने के कारण उन्होंने घर से कुछ नहीं खाया था और पूरा भरोसा ट्रेन के खाने पर ही था. इस घटना ने अब सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. 

सम्बंधित खबर

Recent News