ग्रेटर नोएडा में नहीं थम रहा दुर्घटनाओं का सिलसिला, टक्कर मार बाइक को 10 किमी घसीटा

ग्रेटर नोएडा में एक तेज रफ्तार थार एसयूवी ने कथित रूप से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और टक्कर के बाद करीब 10 किलोमीटर तक उसे घसीट दिया.

Date Updated Last Updated : 28 February 2026, 08:01 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से नोएडा की सड़कों से लगातार सड़क दुर्घनाओं की खबरें आ रही हैं. इसी कड़ी में अब ग्रेटर नोएडा की सड़कों से एक और दुर्घटना की खबर ने दस्तख दी है. ग्रेटर नोएडा में एक तेज रफ्तार थार एसयूवी ने कथित रूप से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और टक्कर के बाद करीब 10 किलोमीटर तक उसे घसीट दिया. सड़क पर घिसटती बाइक से उठती चिंगारियों और धुएं ने सबका दिल दहला दिया. 

पुलिस के अनुसार, मामला धूम मानिकपुर क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि थार चालक ने एक पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाया और पैसे दिए बिना वहां से फरार हो गया. पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल से उसका पीछा शुरू किया, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए.

पेट्रोल पंप से भागने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, चालक ने ईंधन भरवाने के बाद पैसे नहीं दिए और तेजी से गाड़ी भगा ली. कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं रुका तो उन्होंने थार का बाइक से पीछा किया.

टक्कर के बाद 10 किलोमीटर तक घसीटा

पैट्रोल पंप के कर्मचारी घटना के बाद गाड़ी का पीछा करने करने लगे. इस दौरान थार ने कथित तौर पर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे चोटें भी आईं. हादसे के बाद मोटरसाइकिल थार के नीचे फंस गई, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोका और लगातार चलता रहा. थार चालक ने करीब 10 किलोमीटर तक बाइक को घसीटा. इस दौरान मोटरसाइकिल में आग लग गई.

लोगों की चेतावनी और सीसीटीवी फुटेज

इस घटना ने सबको हैरानी में डाल दिया. कुछ चश्मदीदों का तो कहना है कि कई लोगों ने चिल्लाकर गाड़ी को रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और लगातार गाड़ी चलाता रहा है. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल रही है.

पुलिस की तफतीश जारी

बादलपुर, दादरी कोट और जारचा थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से थार का पीछा किया.  काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को रोका गया. आरोपी की पहचान 22 वर्षीय हर्ष, निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है. उसे हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया गया है. अब पुलिस इस पूरी घटना की विस्तृत जांच में जुटी है. 

सम्बंधित खबर