सुरक्षा में भारी चूक! दिल्ली विधानसभा परिसर में घुसी अज्ञात कार

दिल्ली विधानसभा परिसर में सोमवार को एक अज्ञात कार का अचानक मुख्य द्वार तोड़कर अंदर घुस जाना न सिर्फ हैरान करने वाला था, बल्कि इसने पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल भी पैदा कर दिया.

Date Updated Last Updated : 06 April 2026, 03:54 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X (@SouleFacts)

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा परिसर में सोमवार को हुई एक चौंकाने वाली घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. एक अज्ञात कार का अचानक मुख्य द्वार तोड़कर अंदर घुस जाना न सिर्फ हैरान करने वाला था, बल्कि इसने पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल भी पैदा कर दिया.

यह घटना दिल्ली विधानसभा परिसर में हुई, जहां एक कार ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए भीतर प्रवेश किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी कुछ समय तक परिसर के अंदर रुकी रही और फिर बिना किसी रुकावट के बाहर निकल गया. इस दौरान मौजूद कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी अचानक हुई इस घटना से घबरा गए.

सुरक्षा में बड़ी चूक

इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता माना जा रहा है. जिस स्थान पर कड़ी निगरानी और सख्त जांच की अपेक्षा होती है, वहां इस तरह का प्रवेश होना कई सवाल खड़े करता है. 

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि कार तेजी से अंदर आई और कुछ देर रुकने के बाद बाहर निकल गई. घटना इतनी अचानक हुई की किसी को यह समझने का मौका नहीं मिला कि चालक कौन था और उसका उद्देश्य क्या था. 

जांच में जुटी पुलिस

अब दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और वाहन की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा भी लिया जा रहा है. साथ ही, घटना के समय मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

इस घटना के बाद अधिकारियों ने विधानसभा के सभी प्रवेश द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की संभावना है. साथ ही इस घटना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा लहै. 

प्रशासन अब आपातकालीन प्रोटोकॉल को मजबूत करने और निगरानी तंत्र को और सख्त बनाने पर विचार कर रहा है, ताकि संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो.

सम्बंधित खबर