Tirupati temple : आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह घटना तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन बांटने के दौरान हुई. भगदड़ की वजह से कई लोगों के घायल होने की सूचना है. इस हादसे में कई लोग गंभीर तौर से घायल हैं.
#WATCH | Andhra Pradesh: A stampede-like situation occurred at Vishnu Nivasam in Tirupati during the distribution of Vaikunta Dwara Sarva Darshan tokens. More details awaited. pic.twitter.com/vhoEYGLW2U
— ANI (@ANI) January 8, 2025
सीएम ने क्या कहा?
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भगदड़ में चार श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. नायडू ने घटना में घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि उन्होंने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल का दौरा करने और घायलों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए राहत उपाय करने का आदेश दिया.
A stampede has reportedly occurred in Tirupati during the ticket distribution for darshan. Casualties reported.#Tirupati #Tirumala pic.twitter.com/4tWUe0C0bO
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) January 8, 2025
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आंध्र के मंत्री नारा लोकेश ने कहा, मैं वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट जारी होने के बाद तिरुपति के विभिन्न हिस्सों में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत से बहुत दुखी हूं. टीटीडी को ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने के लिए और अधिक व्यापक व्यवस्था करनी चाहिए. सरकार मृतक श्रद्धालुओं के परिवारों के साथ खड़ी है.
#WATCH आंध्र प्रदेश: तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी जनरल अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2025
तिरुपति के विष्णु निवासम में वैकुंठ द्वार सर्व दर्शन टोकन वितरण के दौरान मची भगदड़ में 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। pic.twitter.com/5ZQTsdYfww
चंद्रबाबू नायडू ने स्थिति की समीक्षा की
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने DGP, TTD EO, जिला कलेक्टर, SP के साथ भगदड़ की स्थिति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की जान जाना बेहद दुखद है. मुख्यमंत्री नायडू ने सवाल उठाया कि जब यह पता था कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे तो वे उसके अनुसार व्यवस्था क्यों नहीं कर पाए. मुख्यमंत्री नायडू ने अधिकारियों को मृतकों की संख्या में वृद्धि को रोकने के लिए पीड़ितों के लिए बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का आदेश दिया: