'ईरान के पास केवल 48 घंटे हैं, उसके बाद हम कहर बरपाएंगे', होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप ने दिया आखिरी अल्टीमेटम

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की सख्त चेतावनी दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने 48 घंटे में डील नहीं की तो कहर बरपेगा.

Date Updated Last Updated : 04 April 2026, 09:57 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा है कि यदि 48 घंटे के भीतर रास्ता नहीं खोला गया तो हम 'नरक' मचा देंगे.

अब धैर्य खत्म हो रहा है

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान को पहले ही पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन अब धैर्य खत्म हो रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि 48 घंटे के भीतर कोई समाधान नहीं निकला, तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा.

पहले नरमी, अब सख्ती

कुछ दिन पहले तक ट्रंप बातचीत के पक्ष में नजर आ रहे थे और उन्होंने समयसीमा बढ़ाकर 6 अप्रैल तक कर दी थी. इससे संकेत मिला था कि अमेरिका कूटनीतिक रास्ता खुला रखना चाहता है, लेकिन अब उनके रुख में अचानक सख्ती आ गई है.

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है. यहां से बड़ी मात्रा में तेल की आपूर्ति होती है. ऐसे में इस रास्ते में रुकावट का असर केवल क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा.

आने वाले दिन बेहद अहम

48 घंटे की चेतावनी ने संकेत दिया है कि स्थिति और गंभीर हो सकती है. ट्रंप की धमकी पर ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. तेजी से बदलते हालात के बीच आने वाले दिन इस टकराव की दिशा तय कर सकते हैं.

सम्बंधित खबर