'प्रेस फ्रीडम की छोटी सी कीमत...' नॉर्वे की पत्रकार ने इंस्टा-फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने का किया दावा

हेला लेंग ने दावा किया है कि पीएम पीएम मोदी से सवाल पूछने के बाद उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए. नॉर्वे दौरे के दौरान पूछे गए सवाल और उसके बाद हुई ट्रोलिंग अब बड़ा विवाद बन गई है.

Date Updated Last Updated : 20 May 2026, 09:50 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @HelleLyngSvends

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान सवाल पूछकर चर्चा में आईं नॉर्वेजियन पत्रकार हेला लेंग ने दावा किया है कि उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं. सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग और तीखी प्रतिक्रियाओं के बीच हेला लेंग का यह दावा तेजी से वायरल हो रहा है.

ओस्लो के अखबार Dagsavisen से जुड़ी पत्रकार हेला लेंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोगों को जवाब देना चाहती थीं, लेकिन अकाउंट सस्पेंड होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रहीं. उन्होंने इसे 'प्रेस फ्रीडम के लिए चुकाई गई छोटी सी कीमत' बताया.

‘मेरे दोनों अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए’

हेला लेंग ने अपने पोस्ट में लिखा, "अगर आप मुझसे इंस्टाग्राम या फेसबुक पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, तो मैं आपको बता दूं कि मेरे दोनों अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं. मैं अधिक से अधिक भारतीयों को जवाब देना चाहती थी, लेकिन अब मेरे जवाबों में देरी होगी. मुझे उम्मीद है कि मेरे अकाउंट वापस मिल जाएंगे."

Throughout all day I have struggled to log onto my Instagram account. Now I have been suspended. It is a small prize to pay for press freedom, but I’ve never experienced it before. pic.twitter.com/XCitS65Rlg

— Helle Lyng (@HelleLyngSvends) May 19, 2026

इसके बाद एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, "प्रेस फ्रीडम के लिए यह चुकाई जाने वाली एक छोटी सी कीमत है, लेकिन मैंने ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं किया."

पीएम मोदी से सवाल पूछने के बाद बढ़ा विवाद

पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब पीएम मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग समाप्त होने के बाद हेला लेंग ने पीछे से आवाज लगाकर पूछा, "आप दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस से कुछ सवाल क्यों नहीं लेते?"

हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि पीएम मोदी ने उनका सवाल सुना या नहीं, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

MEA अधिकारी से भी हुई बहस

बाद में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर सवाल पूछे गए, जिनका जवाब विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज दे रहे थे. इसी दौरान हेला लेंग बीच में बोलने लगीं, जिस पर सिबी जॉर्ज ने कहा, "आप सवाल पूछें, मुझसे किसी खास तरीके से जवाब देने के लिए न कहें."

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आरोप

घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने हेला लेंग को ‘चाइनीज प्रॉक्सी’, ‘विदेशी प्लांट’ और ‘जासूस’ तक कह दिया. कुछ लोगों ने उनके पुराने लेखों का हवाला देते हुए उन पर चीन समर्थक होने के आरोप लगाए.

विवाद के बीच हेला लेंग के ‘X’ अकाउंट पर फॉलोअर्स तेजी से बढ़े हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उनके फॉलोअर्स 400 से बढ़कर 45 हजार से अधिक हो चुके हैं.

सम्बंधित खबर