नई दिल्ली: बांग्लादेश में चुनाव 48 घंटों में होने वाले हैं, लेकिन चुनाव से पहले ही बांग्लादेश में एक बार फिर से हिंसा की खबरें तेज हो गई हैं. दरअसल बांग्लादेश में चुनाव से पहले एक अल्पसंख्यक हिंदु की उसके ही दुकान में घुसकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में सोमवार देर रात एक हिंदू व्यापारी की उसकी दुकान के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई, यह घटना देश में चुनाव होने से कुछ ही दिन पहले हुई.
बता दें बांग्लादेश में 48 घंटे के बाद चुनाव होने वाले हैं. लेकिन उससे पहले एक दुखद खबर आ रही है. रिपोर्ट्स है कि बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में एक हिंदु की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान सुशेन चंद्र सरकार (62) के रूप में की गई है, जो त्रिशाल उपजिला के बोगर बाजार चौराहे पर स्थित 'मेसर्स भाई भाई एंटरप्राइज' के चावल व्यापारी और मालिक थे. वे इसी क्षेत्र के साउथकंडा गांव के निवासी थे.
पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 11:00 बजे घटी. सरकार अपनी दुकान के अंदर थे जब अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया। हत्या के बाद, हमलावरों ने कथित तौर पर शटर गिरा दिया, शव को अंदर ही छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए.
घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दिया है. त्रिशाल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद फिरोज हुसैन ने घटना की पुष्टि की और कहा कि इसमें शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हालांकि अभी तक हत्या के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है और अधिकारियों ने कहा कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है.
बता दें यह पहला मामला नहीं है जब बांग्लादेश में हिंदु अल्पसंख्यों के खिलाफ हिंसा का माला सामने आया है. बीते कुछ समय से बांग्लादेश में हिंदु अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के कई मामले सामने आए हैं. चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद से हर दिन किसी बहाने से हिंदु अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. वहीं इस पिछले साल के अंत में बांग्लादेश में एक हिंसक भिड़ ने मिलकर कई हिंदुओं की हत्या कर दी थी.