नई दिल्ली: चिली की राजधानी में गुरुवार को एक भीषण हादसे ने दहशत फैला दी. लिक्विड गैस से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया और कुछ ही मिनटों में एक जोरदार विस्फोट हो गया. धमाका इतना तेज था कि आग की ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई दे रहा था. जिसे देखकर आसपास के इलाका में दहशत फैल गई. रिपोर्ट है कि इस हादसे में करीब 4 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना उत्तरी सैंटियागो के रेंका कम्यून में एक प्रमुख राजमार्ग और औद्योगिक क्षेत्र के करीब हुई. पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गया और उसके बाद विस्फोट हो गया. मामले की जांच चल रही है.
अब घटना के बाद इसके कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक स्थानीय गैस कंपनी गैस्को से संबद्ध था. हालांकि, कंपनी ने इस संबंध में मीडिया के सवालों का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या मानवीय त्रुटि से.
Tragična nesreča v Čilu 🇨🇱, eksplozija vlačilca cisterne z utekočinjenim plinom.https://t.co/gUc7whnesw pic.twitter.com/mSb1pX9TvV
— Schall_abweiser0002 (@Schallabweiser2) February 20, 2026
इस घटना के बाद चार लोगो की मौत की खबर आ रही है साथ ही बताया जा रहा है कि हादसे में ट्रक चालक की भी मौत हो गई. कुल 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है. हालांकि अभी तक दुर्घटना के पीछा का असली कारण सामने नहीं आया है. जांच एजेंसी अब घटना की जांच में जुटी हुई है. अभी मामले की तफतीश की जा रही है.
फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, धमाके का प्रभाव लगभग 150 से 200 मीटर के दायरे में महसूस किया गया. इसमें कम से कम 50 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अब सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है.