'सब अफवाह, कोर्ट ने कुछ नहीं हटाया...'टीजर हटाओ के शोर के बीच मेकर्स का आया करारा जवाब

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड' के टीजर को लेकर सवाल उठ रहे थे लेकि अब उन विवादों के बीच निर्माताओं ने साफ कर दिया है कि टीजर हटाए जाने की खबरें पूरी तरह गलत हैं.

Date Updated Last Updated : 25 February 2026, 03:51 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड' के टीजर को लेकर सवाल उठ रहे थे लेकि अब उन विवादों के बीच निर्माताओं ने साफ कर दिया है कि टीजर हटाए जाने की खबरें पूरी तरह गलत हैं. सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि अदालत के हस्तक्षेप के बाद फिल्म का प्रमोशनल कंटेंट हटाया गया, लेकिन प्रोडक्शन हाउस ने इसे अफवाह करार दिया है.

फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी सनशाइन पिक्चर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि मामला अभी अदालत में विचाराधीन है और किसी भी न्यायालय ने टीजर या ट्रेलर हटाने का कोई आदेश नहीं दिया है. कंपनी के मुताबिक, फिल्म का टीजर और ट्रेलर सभी आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर पहले की तरह उपलब्ध हैं और उन्होंने कोई सामग्री हटाई या डिलीट नहीं की है.

अदालत में मामला

इससे पहले केरल उच्च न्यायालय ने निर्माताओं को निर्देश दिया था कि फिल्म की रिलीज से पहले कोच्चि में अदालत के लिए इसकी विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाए. यह आदेश फिल्म की विषयवस्तु को लेकर उठे विवादों के बीच आया है.

जानिए क्या है फिल्म की कहानी

'द केरल स्टोरी 2' राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल है, जोकि 2023 में रिलीज हुई थी. नई फिल्म तीन युवा महिलाओं की कहानी को आगे बढ़ाती है, जो कथित तौर पर धोखे से विवाह और जबरन धर्म परिवर्तन जैसी परिस्थितियों का सामना करती हैं. 

आलोचना और समर्थन

ट्रेलर जारी होने के बाद से ही फिल्म को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ विपक्षी नेताओं, फिल्मी हस्तियों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे 'प्रचार' बताते हुए आलोचना की है. वहीं निर्माताओं का कहना है कि कहानी शोध और वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है. फिल्म के टीजर को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. 

निर्देशक का आया बयान

इन विवादों के बीच निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा कि अगर फिल्म में कुछ भी भ्रामक या तथ्यात्मक रूप से गलत साबित होता है, तो वे फिल्म निर्माण छोड़ने के लिए भी तैयार हैं. वह अपनी फिल्म को लेकर काफी  आश्वसत हैं कि फिल्म सच्ची घटना पर आधारित  है इसमें कुछ भी काल्पनिक नहीं दिखाया गया है और न ही किसी धर्म को टारगेट किया गया है. 

सम्बंधित खबर