नई दिल्ली: बॉलिवुड लोकप्रिय अभिनेत्री आलिया भट्ट वर्तमान में चर्चाओं का विषय बनीं हुई हैं. आलिया भट्ट 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार में शामिल हुई थी. उस फिल्म पुरस्कार में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद से सोशल मीडिया पर आलिया को लेकर बहस छिड़ी हुई थी.
बता दें जब आलिया समारोह में सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेजी भाषा फिल्म का पुरस्कार प्रस्तुत करने पहुंचीं तो उनसे एक सवाल पूछा गया, और उसी के जवाब ने ऑनलाइन चर्चाओं को जन्म दे दिया.
इस समारोह के दौरान उनसे ऐसी फिल्म का नाम बताने को कहा गया, जिसका ट्विस्ट बेहद प्रभावशाली हो. कुछ सेकेंड सोचने के बाद उन्होंने 'गॉन गर्ल' का नाम लिया. यह हॉलीवुड की चर्चित मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है, जो अपने अनक्सपेक्टेड मोड़ों के लिए जानी जाती है. हालांकि उनका जवाब सामान्य था, लेकिन इंटरनेट पर लोगों ने उनके चेहरे के भाव और बोलने के अंदाज का विश्लेषण करना शुरू कर दिया.
कुछ वीडियो के सामने आते ही प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई. कुछ यूजर्स ने कहा कि आलिया झिझकती हुई दिखीं, जबकि अन्य ने इसे बड़े वैश्विक मंच पर स्वाभाविक घबराहट बताया. देखते ही देखते यह छोटा-सा मोमेंट सोशल मीडिया का ट्रेंडिंग विषय बन गया.
अब आलिया ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतनी चर्चा क्यों हो रही है. उनके अनुसार, जब 'मोनोलॉग' का जिक्र हुआ तो वह फिल्म के उस सीन को याद करने लगीं. चूंकि फिल्म कई साल पहले रिलीज हुई थी, इसलिए वह कुछ सेकेंड के लिए यादों में खो गईं थी. उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह खुद को 'कूल' से ज्यादा 'प्यारी' मानती हैं और शायद उनकी वही सहजता लोगों को दिखी.
अब आलिया भट्ट वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी. साथ ही, वह निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन साझा करेंगी.