कानपुर में सामने आई दिल दहलाने वाली घटना! पिता ने अपनी ही जुड़वां बेटियों की क्रूरता से की हत्या

कानपुर के 48 वर्षीय शशि रंजन मिश्रा ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है और अपने परिवार के साथ फ्लैट में रहता था.

Date Updated Last Updated : 19 April 2026, 02:50 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. एक पिता पर अपनी ही मासूम बेटियों की हत्या का आरोप लगाया गया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं.

यह मामला कानपुर का है, जहां 48 वर्षीय शशि रंजन मिश्रा ने कथित तौर पर अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है और अपने परिवार के साथ फ्लैट में रहता था.

कुछ ऐसे सामने आया मामला

बताया जा रहा है कि रविवार तड़के आरोपी ने पुलिस को कॉल कर कहा कि उसने अपनी बेटियों को मार दिया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दोनों बच्चियां मृत अवस्था में पाई गईं. आरोपी घर के अंदर ही मौजूद था, जिसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया. मामला पुलिस के लिए भी हैरान करने करने वाला था. 

कानपुर में रहता था आरोपी

बता दें आरोपी अपने परिवार के साथ कानपुर में रहता था. हालांकि वह मूल रूप बिहार का रहने वाला है और कानपुर में अपनी पत्नी रेशमा, जुड़वां बेटियों और एक छोटे बेटे के साथ रहता था. पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी कि पिछले कुछ समय से परिवार में तनाव बना हुआ था. 

शक और मानसिक स्थिति

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी पर शक था, जिससे अक्सर घर में विवाद होता था. पत्नी ने यह भी दावा किया कि वह डिप्रेशन से जूझ रहा था और उसने घर में कई सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे. यहां तक कि वह बेटियों के कमरों में भी किसी को जाने नहीं देता था.

सुलाने के बहाने ली जान

पत्नी ने आगे बताया कि आरोपी ने शनिवार रात परिवार ने साथ में खाना खाया था, जिसके बाद आरोपी बेटियों को कमरे में सुलाने ले गया. देर रात के बाद उसने यह कदम उठाया और फिर खुद ही पुलिस को इसकी जानकारी दी.

पुलिस की कार्यवाही

इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उपायुक्त दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अब पुलिस इस घटना के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है.  

सम्बंधित खबर