मिर्जापुर: मिर्जापुर की सड़कों पर बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात दो ट्रकों की भीषण टक्कर में 11 लोगों की जान चली गई. दोनों भारी वाहनों के बीच फंसी एक कार पूरी तरह से कुचल गई और बाद में उसमें आग लग गई.
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, पीछे से कार को टक्कर मारने वाले ट्रक के ब्रेक फेल होने की आशंका है। यह दुर्घटना रात करीब 8:30 बजे द्रामदगंज घाटी के निचले हिस्से में ढलान वाले रास्ते के पास हुई थी. अब इस घटना पर प्रधानमंत्री ने शोक जताया है. साथ ही उन्होंने मरने वालो के परिवार की आर्थिक मदद करने की बात भी कही है
इस हादसे के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है. इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने भी इस पूरी घटना पर शोक जताया है.
Deeply anguished by the loss of lives due to the mishap in Mirzapur, Uttar Pradesh. My heartfelt condolences to the bereaved families. Praying for the quick recovery of the injured.
— PMO India (@PMOIndia) April 23, 2026
An ex gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost…
जनपद मीरजापुर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 23, 2026
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों…
पुलिस के मुताबिक, ढलान वाले रास्ते पर पीछे से आ रहा ट्रक अपना नियंत्रण खो बैठा. साथ ही जांच ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते उसने आगे के वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद एक के बाद एक वाहन हादसे का शिकार होते चले गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया. लेकिन कार के बीच में फंसने और आग लगने के कारण कई लोगों को बचाया नहीं जा सका. प्रशासन ने रास्ता साफ कराने और यातायात बहाल करने का काम भी शुरू कर दिया.
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई है. दुर्घटना में शामिल वाहनों में एक ट्रक बिहार से, दूसरा मध्य प्रदेश से संबंधित बताया जा रहा है. वहीं एक कार सोनभद्र जिले की और दूसरी मिर्जापुर जिले की बताई जा रही है.