खिलाड़ियों के हित में उठाया गया एतिहासिक कदम! MCA ने लागू किया Annual Contract, BCCI की तर्ज पर A, B, C ग्रेड में बंटेंगे खिलाड़ी

घरेलू क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. अब वे खिलाड़ी, जो न तो भारतीय टीम का हिस्सा हैं और न ही आईपीएल खेलते हैं, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें आर्थिक सुरक्षा देने का फैसला किया है.

Date Updated Last Updated : 16 April 2026, 04:09 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

मुंबई: घरेलू क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. अब वे खिलाड़ी, जो न तो भारतीय टीम का हिस्सा हैं और न ही आईपीएल खेलते हैं, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें आर्थिक सुरक्षा देने का फैसला किया है. उन्हें भी आर्थिक सुरक्षा मिलने जा रही है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अपने खिलाड़ियों के लिए एनुअल कॉन्ट्रेक्ट लागू करने का ऐलान किया है.

ये नई व्यवस्था 2026-27 सीजन से लागू होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तर्ज पर एमसीए ने भी खिलाड़ियों को तीन श्रेणियों A, B और C में बांटने का फैसला किया है. खास बात यह है कि इस तरह की अनुबंध प्रणाली लागू करने वाला मुंबई देश का पहला क्रिकेट संघ बन गया है.

 खिलाड़ियों को मिलेगा तय वेतन

इस एनुअल कॉन्ट्रेक्ट के तहत ग्रेड ए के खिलाड़ियों को सालाना 12 से 20 लाख रुपये तक का भुगतान किया जाएगा. वहीं ग्रेड बी के खिलाड़ियों को 8 से 12 लाख रुपये और ग्रेड सी के खिलाड़ियों को 8 लाख रुपये सालाना मिलेंगे. इससे उन खिलाड़ियों के पास के फिक्स आय का जरिया रहेगा.

देश का पहला संघ बना मुंबई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई साल भर भारत के खेलने वाले खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत उनके ग्रेड के अनुसार एक फिक्स अमाउंट देती है. उसी तर्ज पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने भी ऐसा करने का फैसला किया है और ऐसा करने वाला यह पहला संघ बन गया है. 

क्यों है यह फैसला खास

एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक के अनुसार, यह कदम मुंबई क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत है. उनका मानना है कि इससे खिलाड़ियों को न सिर्फ आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा भी मिलेगी.

अनुबंध के लिए जरूरी शर्तें

एमसीए ने कॉन्ट्रैक्ट के लिए कुछ मानदंड भी तय किए हैं. खिलाड़ी का एसोसिएशन में रजिस्टर्ड होना आवश्यक है. साथ ही उन्हें निर्धारित फिटनेस मानकों को पूरा करना होगा. इसके अलावा, पिछले दो सीजन में उसने भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया हो और न ही किसी IPL टीम का हिस्सा रहा हो. 

पहले भी उठाए गए कदम

यह पहली बार नहीं है जब एमसीए ने खिलाड़ियों के हित में कोई बड़ा फैसला लिया हो. इससे पहले 2024 में एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों के वेतन में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, ताकि लाल गेंद क्रिकेट को बढ़ावा मिल सके.

सम्बंधित खबर