सूर्या पर लटकी तलवार! खराब फॉर्म के कारण बोर्ड श्रेयस अय्यर को सौंप सकती है टीम की कमान

बीसीसीआई अब टी20 कप्तान सूर्यकुमार यावद के खराब फॉर्म से परेशान होकर उनसे आगे बढ़ सकते हैं. उम्मीदतन बोर्ड सूर्या की जगह टी20 प्रारूप में मध्य क्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टी20 प्रारूप की कप्तानी सौंप सकते हैं. 

Date Updated Last Updated : 19 April 2026, 02:07 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: भारतीय नेशनल टीम मौजूदा समय में कोई भी सीरीज नहीं खेल रही है. फिलहाल सभी खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं. उसके बाद भारतीय टीम को टी20 सीरीज के लिए जून में आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरान करना है. इस दौरे से पहले कुछ रिपोर्ट्स ने दस्तक दी है, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है.

कुछ रिपोट्स का कहना है कि बीसीसीआई अब टी20 कप्तान सूर्यकुमार यावद के खराब फॉर्म से परेशान होकर उनसे आगे बढ़ सकते हैं. उम्मीदतन बोर्ड सूर्या की जगह टी20 प्रारूप में मध्य क्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टी20 प्रारूप की कप्तानी सौंप सकते हैं. 

सूर्या के सिर पर लटक रही तलवार 

भारत के अगले टी20 कप्तान का चयन देश के क्रिकेट जगत के सामने अब एक बड़ा सवाल बन गया है. दरअसल सूर्याकुमार यादव मौजूदा समय में अपने फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं. वह लगातार बल्ले से फ्लॉप हो रहे हैं. जिस कारण अब उन पर तलवार लटक रही है. 

सूत्रों की मानें तो आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में अगर सूर्यकुमार यादव बल्ले से नाकाम होते हैं तो उन्हें इस कप्तानी पद से हटाया जा सकता है. 

 कप्तानी रेस में सबसे आगे श्रेयस अय्यर

अगर किसी भी कीमत पर सूर्यकुमार यादव को कप्तानी पद से हटाया जाता है तो उनकी श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है. वह टी20 कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं. BCCI  के एक सूत्र ने बताया कि, 'अय्यर ने आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में खेला था. वह मौजूदा टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं. उन्हें वापस लाना और सीधे कप्तानी सौंपना एक बड़ा फैसला है.'

वहीं उन्होंने आगे कहा कि, 'अब सारा ध्यान 2027 वनडे विश्व कप पर केंद्रित हो गया है, जिससे चयनकर्ताओं को टी20 अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व में बदलाव की योजना बनाने के लिए कुछ समय मिल गया है.'

 टी20 में दिखाया रौद्र रूप

भले ही श्रेयस अय्यर मौजूदा टी20 नेशनल टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्होंने पिछले कुछ सालों में टी20 प्रारूप में काफी शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने पिछले साल पंजाब किंग्स के लिए बल्ले से रनों का अंबार लगा दिया था. बता दें पिछले साल अय्यर ने पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 17 मैच में 50.33 की औसत से 604 रन बनाए थे वहीं इस साल अय्यर 67.66 की औसत से बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

अय्यर ने अपनी कप्तानी में लंबे समय से प्लेऑफ में प्रवेश करने को तरस रही पंजाब किंग्स पिछले साल आईपीएल की उपविजेता रही थी. इस साल भी टीम उनकी कप्तानी में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. इसके अलावा अय्यर ने अपनी कप्तानी में साल 2024 में केकेआर को आईपीएल ट्रॉफी जीताई थी.

सम्बंधित खबर