Holi 2026: रंगों की मस्ती में स्किन का रखें ध्यान, प्राकृतिक रंगों के साथ ये टिप्स रखेंगे आपकी स्किन को सुरक्षित

होली 2026 रंगों, हंसी और अपनों के साथ मस्ती का प्रतीक है, लेकिन कई लोगों के लिए यही खुशियों का त्योहार सजा बन जाता है क्योंकि, होली अपने साथ ही त्वचा की जलन, आंखों में खुजली और एलर्जी की परेशानी भी लेकर आता है.

Date Updated Last Updated : 02 March 2026, 03:50 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: होली 2026 रंगों, हंसी और अपनों के साथ मस्ती का प्रतीक है, लेकिन कई लोगों के लिए यही खुशियों का त्योहार सजा बन जाता है. होली अपने साथ ही त्वचा की जलन, आंखों में खुजली और एलर्जी की परेशानी भी लेकर आता है. केमिकल से भरपूर रंग, धूल और तेज धूप मिलकर त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अच्छी बात यह है कि थोड़ी सी समझदारी अपनाकर आप बिना किसी डर के त्योहार का आनंद उठा सकते हैं. 

होली खेलने से पहले और बाद बरती कुछ सावधानियां आपकी त्वचा, बाल और सेहत सुरक्षित रह सकते हैं. तो आज हम ऐसे ही कुछ सुझाव के बारे में बात करने वाले हैं. 

1. प्राकृतिक रंगों को दें प्राथमिकता 

कैमिकल वाले रंगों से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है. इससे त्वचा पर चकत्ते और सांस संबंधी समस्या हो सकती है. इस कारण कैमिकल वाले रंगो के बजाए हर्बल रंगों का चुनाव करें. जोकि आपकी त्वचा और पर्यावरण के लिए भी अच्छे होते हैं.  

 2. त्वचा पर सुरक्षा परत बनाएं

घर से निकलने से पहले नारियल या बादाम तेल अथवा गाढ़ा मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे रंग सीधे त्वचा पर चिपक नहीं पाते और बाद में आसानी से साफ हो जाते हैं.

3. बालों की खास देखभाल

सिर की त्वचा पर तेल लगाकर बालों को बांध लें. चाहें तो स्कार्फ या टोपी पहनें. इससे रूखापन, खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्याएं कम होंगी.

4. पूरे और आरामदायक कपड़े पहनें

फुल स्लीव्स और सूती कपड़े त्वचा को अधिक ढकते हैं और एलर्जी का खतरा घटाते हैं. ढीले कपड़े पसीने से होने वाली जलन को भी कम करते हैं.

5. आंखों की सुरक्षा

होली खेलने के दौरान धूप से बचने के लिए चश्मा पहनना उपयोगी है. अगर रंग आंखों में चला जाए तो रगड़ें नहीं, बल्कि साफ पानी से धो ले.

6. पर्याप्त पानी पिएं

होली के दिन हाइड्रेटेड रहने से त्वचा की सुरक्षा परत मजबूत रहती है. नारियल पानी या ताजा जूस बेहतर विकल्प हैं.

7. खेलने के बाद हल्का स्नान

गुनगुने पानी और सौम्य क्लींजर से नहाएं. त्वचा को रगड़ने के बजाय हल्के से थपथपाकर सुखाएं और तुरंत मॉइस्चराइज़र लगाएं.

8. त्वचा को शांत रखें

एलोवेरा जेल या खुशबू रहित लोशन लालिमा और जलन कम करते हैं. अगर समस्या बनी रहे तो विशेषज्ञ से सलाह लें.

सम्बंधित खबर