Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग का मामला, आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की खुदकुशी

सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस घटना में शामिल 32 साल के आरोपी अनुज थापन (Anuj Thapan) ने पुलिस कस्टडी (Police Custody) में रहते हुए खुद पर गोली चलाई है। अनुज ने पुलिस की गन से ही खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश की, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया था। अस्पताल में डॉक्टर्स ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया है।

Date Updated
फॉलो करें:

बालीवुड न्यूज। 14 अप्रैल 2024 को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले में एक बहुत बड़ा मोड़ आ गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, इस केस में आरोपी अनुज थापन ने बुधवार को क्राइम ब्रांच के लॉकअप में खुदकुशी कर ली। अनुज थापन को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे बचाया जा नहीं जा सका।

अनुज के ऊपर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार मुहैया कराने का आरोप था। उसने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आखिर कौन था ये अनुज थापन? आइए जानते हैं।

पंजाब के अबोहर का है अनुज थापन

अनुज थापन को करीब पांच दिन पहले पंजाब के अबोहर गांव से गिरफ्तार किया गया था। अनुज थापन के साथ ही एक और आरोपी सोनू कुमार बिश्नोई की भी गिरफ्तारी हुई। पुलिस को इन दोनों के बारे में अपने खुफिया सूत्रों से पता चला, जिसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि अनुज थापन ही वो शख्स था, जिसने अनमोल बिश्नोई के कहने पर विक्की गुप्ता और सागर पाल तक पिस्टल पहुंचाई थी। हालांकि, अनुज के वकील ने हथियार सप्लाई करने के आरोपों को झूठा बताया था।

अनुज थापन पर पहले से कई केस दर्ज

अनुज थापन के वकील ने अपनी दलील में कहा था कि उसके क्लाइंट का सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स से कोई कनेक्शन नहीं है। वहीं, पुलिस के मुताबिक अनुज थापन के खिलाफ पहले से हत्या की कोशिश और जबरन वसूली सहित संगीन धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल सलमान खान फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच की टीम अनुज थापन से पूछताछ कर रही थी। इसी बीच उसने कमिश्नर दफ्तर में बने क्राइम ब्रांच के लॉकअप में अपनी जान ले ली।  अनुज को सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने लॉकअप में मौजूद चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

14 अप्रैल को सलमान खान के घर क्या हुआ था?

आपको बता दें कि सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे फायरिंग हुई थी। पुलिस के मुताबिक, विक्की गुप्ता और सागर पाल नाम के दो शूटर्स ने लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के कहने पर इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों को इस काम के लिए 4 लाख रुपए की सुपारी मिलनी थी, जिसमें से एक लाख रुपए एडवांस दे दिए गए थे।

विक्की और सागर ने फायरिंग से पहले सलमान खान के घर की 3-4 बार रेकी की। वहीं, इस काम के लिए दोनों को फायरिंग वाली रात ही पिस्टल सप्लाई की गई थी। पिस्टल सप्लाई करने का आरोप अनुज थापन और सोनू कुमार बिश्नोई के ऊपर था।