राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश जाकर भी अपना देसी अहसास नहीं भूली हैं। लॉस एंजिल्स में शिफ्ट होने के बाद वह कम ही मुंबई आती हैं। लेकिन एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर भारत जरूर आती हैं।

Date Updated Last Updated : 21 March 2024, 09:34 AM IST
फॉलो करें:

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश जाकर भी अपना देसी अहसास नहीं भूली हैं। लॉस एंजिल्स में शिफ्ट होने के बाद वह कम ही मुंबई आती हैं। लेकिन एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर भारत जरूर आती हैं।

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक इवेंट में शामिल होने के लिए भारत आई थीं। उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस भी भारत आए हैं। इसी बीच 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा समय निकालकर भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या पहुंची। अयोध्या से प्रियंका चोपड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस पीली साड़ी में अपनी बेटी मालती को गोद में लिए भगवान राम के दर्शन करती नजर आईं। उनके साथ निक जोनस भी क्रीम कलर के कुर्ते में नजर आए।

सम्बंधित खबर

Recent News