राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की ‘टोस्टर’ ने दर्शकों को प्रभावित किया या औसत रह गई? X पर फैंस कर रहे रिव्यूज

गैंगस्टर ड्रामा 'मालिक' में आखिरी बार नजर आए राजकुमार राव बहुप्रतीक्षित कॉमेडी-ड्रामा 'टोस्टर' के साथ वापसी कर रहे हैं. यह फिल्म 15 अप्रैल, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई.

Date Updated Last Updated : 16 April 2026, 09:05 AM IST
फॉलो करें:

नई दिल्ली: गैंगस्टर ड्रामा 'मालिक' में आखिरी बार नजर आए राजकुमार राव बहुप्रतीक्षित कॉमेडी-ड्रामा 'टोस्टर' के साथ वापसी कर रहे हैं. यह फिल्म 15 अप्रैल, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. राजकुमार राव एक बार फिर अपने अलग अंदाज के साथ दर्शकों के सामने लौटे हैं और इस बार कहानी जितनी अनोखी है, उतनी ही दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी इसे मिल रही हैं.

यह कॉमेडी-ड्रामा 15 अप्रैल 2026 को नेटफिल्कस पर रिलीज हुआ. फिल्म का निर्देशन विवेक दासचौधरी ने किया है और इसमें सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ अर्चना पूरन सिंह, फराह खान, अभिषेक बनर्जी, उपेंद्र लिमये और सीमा पाहवा जैसे अनुभवी कलाकार नजर आते हैं.

सोशल मीडिया पर कैसी है प्रतिक्रिया

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आते ही फिल्म की सोशल मीडिया, खासकर X (ट्विटर), पर चर्चा तेज हो गई है. फैंस फिल्म को लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ज्यादातर दर्शकों ने फिल्म को 'अप्रत्याशित रूप से मनोरंजक' बताया है. लोगों को इसकी अलग कहानी और कलाकारों का अभिनय काफी पसंद आ रहा है. कई दिलचस्प फिल्म करार दिया.

कुछ दर्शकों को क्यों लगी औसत

हालांकि हर किसी की राय एक जैसी नहीं है. कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म का टोन कई जगह थोड़ा अजीब हो जाता है. खासकर सेकेंड हाफ में कहानी की रफ्तार धीमी पड़ने की शिकायत सामने आई है, जिससे फिल्म का प्रभाव थोड़ा कमज़ोर हो जाता है.

किरदारों की हुई तारीफ

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसके स्टार कास्ट माने जा रही है. खासतौर पर अर्चना पूरन सिंह के प्रदर्शन को काफी सराहा गया है. दर्शकों का कहना है कि उन्होंने अपने किरदार में जान डाल दी है. बाकी कलाकारों ने भी कहानी को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई है.

क्या है कहानी

फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक टूटे हुए रिश्ते के बाद दिए गए 'टोस्टर' को वापस लेने निकलता है. यह साधारण सा लगने वाला काम धीरे-धीरे जटिल हो जाता है और कहानी एक हत्या के मामले तक पहुंच जाती है. यही अप्रत्याशित मोड़ फिल्म को अलग पहचान देते हैं.

सम्बंधित खबर