आज इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

मीन राशि वाले चंद्रमा के इस संयोग से आज भावनात्मक गहराई को महसूस करेंगी. बाद में उनको इसका फायदा भी मिलेगा. हालांकि इस संयोग के कारण कई राशियों को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर सतर्क रहने की जरूरत है.

Date Updated Last Updated : 17 April 2026, 07:08 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

आज सूर्य और शुक्र मेष राशि में विराजमान हैं, वहीं गुरु मिथुन राशि में बैठे हैं. इसके साथ-साथ केतु सिंह राशि और राहु कुंभ राशि में स्थित हैं. बुध, मंगल, शनि तथा चंद्रमा मीन राशि में हैं और चंद्रमा रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहा है. जिसका सीधा असर कुछ राशियोंपर पड़ने वाला है. 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य की  दृष्टि से दिन अच्छा नहीं है. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ नजदीकियां प्रगाढ़ होंगी.  व्यापार में शुभ संकेत हैं, हालांकि अनावश्यक खर्चों से मानसिक तनाव हो सकता है. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के करियर में सुधार दिख रहा है. प्रेम जीवन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. संतान अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ेगी. व्यापार की स्थिति मजबूत है, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बड़े अधिकारियों या राजनीतिक व्यक्तियों से विवाद से बचें. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए दिन अत्यंत शुभ है. प्रेम संबंध विवाह की ओर अग्रसर हो सकते हैं. संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलने की संभावना है और वे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे, आपसी संबंध मनभावन रहेंगे. 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. मान-अपमान की स्थितियों से सतर्क रहें. प्रेम संबंधों में रूखापन आ सकता है. संतान को लेकर चिंता रह सकती है और यात्राएं कष्टदायक हो सकती हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए समय सावधानीपूर्वक निकालना चाहिए. स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है और चोट-चपेट का खतरा है. प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल रहेगा. व्यापार में सकारात्मक सहयोग मिलेगा. 

कन्या राशि  

कन्या राशि में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पेट संबंधी परेशानी हो सकती है. करियर में रुकावटें आ सकती हैं. प्रेम संबंध विवादास्पद रह सकते हैं. संतान पक्ष मध्यम रहेगा. शनि देव को प्रणाम करना लाभदायक होगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों पर शत्रुओं का दबदबा कम रहेगा. स्वास्थ्य में कुछ विपरीत प्रभाव हो सकता है. प्रेम और संतान की स्थिति औसत रहेगी. नौकरी या व्यापार में उन्नति के योग हैं, सरकारी क्षेत्र से लाभ संभव है. 

वृश्चिक राशि  

वृश्चिक राशि में मन परेशान रह सकता है. प्रेम संबंधों में कहासुनी बढ़ने की आशंका है. महत्वपूर्ण निर्णय भावनाओं में बहकर न लें. बच्चों की सेहत का ख्याल रखें. स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है. 

धनु राशि  

धनु राशि वालों का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, सीने में तकलीफ संभव है. भूमि-भवन या वाहन संबंधी कार्यों में बाधा आ सकती है. माता का स्वास्थ्य भी प्रभावित रह सकता है, गृह कलह से बचें. 

मकर राशि

मकर राशि में स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. नाक, कान या गले की समस्या हो सकती है. व्यापार में उतार-चढ़ाव और करियर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रह सकती है. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा. 

कुंभ राशि  

कुंभ राशि वालों को धन हानि से सावधान रहना चाहिए. आर्थिक लेन-देन से बचें. झगड़ों की स्थिति बन सकती है और मुख रोग संभव है. प्रेम और संतान पक्ष बेहतर रहेगा. 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को अज्ञात भय सता सकता है. प्रेम और रिश्तों में नकारात्मकता आ सकती है. संतान पक्ष कुछ कमजोर रहेगा. व्यापार ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन हृदय और शुगर का ध्यान रखें.

सम्बंधित खबर