जानें कौन हैं प्रफुल हिंगे? डेब्यू मैच में राजस्थान रॉयल्स को रौंदा, पहले ओर में झटके 3 विकेट

SRH के प्रफुल हिंगे ने अपने पहले ही मैच में ऐसी घातक गेंदबाजी की, जिसने राजस्थान रॉयल्स की मजबूत शुरुआत को कुछ ही मिनटों में हिला कर रख दिया.

Date Updated Last Updated : 14 April 2026, 08:51 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X (@choga_don)

हैदराबाद: IPL 2026 के इस मुकाबले में जहां एक तरफ बल्लेबाजों ने रन बरसाए, वहीं दूसरी ओर एक युवा तेज गेंदबाज ने अपने डेब्यू से ही सबका ध्यान खींच लिया. प्रफुल हिंगे ने अपने पहले ही मैच में ऐसी घातक गेंदबाजी की, जिसने राजस्थान रॉयल्स की मजबूत शुरुआत को कुछ ही मिनटों में हिला कर रख दिया.

यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 216/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम को शुरुआत में ही हिंगे के कहर का सामना करना पड़ा. लेकिन अब सवाल यह है कि SRH का ये युवा तेज गेंदबाज आखिर है कौन. तो आईए जानते हैं प्रफुल हिंगे के बारे में-

डेब्यू में ही घातक प्रदर्शन

प्रफुल हिंगे ने अपने पहले ओवर में ही आरआर को तीन बड़े झटके दिए. उन्होंने दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी, चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल और आखिरी गेंद पर लहुएंड्रे प्रिटोरियस को आउट कर दिया. इसके बाद दूसरे ओवर में उन्होंने कप्तान रियान पराग का विकेट लेकर अपनी टीम को पूरी तरह मैच में ला खड़ा किया. प्रफुल की गेंदबाजी ने सबको उनका मुरीद बना दिया. दिग्गज उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. 

घरेलू क्रिकेट से IPL तक का सफर

विदर्भ के युवा दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने लाल गेंद क्रिकेट में धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई है. महज 10 प्रथम श्रेणी मैचों में 24 वर्षीय हिंगे ने 26.7 के औसत से 27 विकेट लिए हैं, जो एक मेहनती गेंदबाज के रूप में उनकी क्षमता को दर्शाता है. टी20 क्रिकेट में उनका अनुभव अभी सीमित रहा है, लेकिन अपने एकमात्र मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. उमेश यादव के साथ गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए हिंगे ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ चार ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया. 

वहीं अगर लिस्ट ए में क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 6 मैच में पांच विकेट झटके हैं. उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है, जिससे उनकी मेहनत और क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है. हालांकि टी20 में अनुभव कम होने के बावजूद उन्होंने शानदार शुरुआत की.

सम्बंधित खबर